उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि विभाग द्वारा संगठन की पूर्ववर्ती मांगों पर 22 फरवरी तक अमल नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को विवश होगा।
अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर तिकुनियां हल्द्वानी में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में देहरादून, मसूरी, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की, चमोली, रामनगर, काशीपुर हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, भीमताल रानीखेत, सल्ट bhwali आदि जगहों से भारी संख्यां में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय जोशी एवं प्रांतीय महामंत्री रमेश बिंजोला ने कहा कि संगठन के पूर्व मांग पत्र पर अगर विधिवत् आदेश कर्मचारी हित्तों में 22 फरबरी तक नहीं किया जाता है तो कर्मचारी संगठन जल भवन नेहरू कालोनी देहरादून में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष रामचन्द्र ने विभाग के हल्द्वानी शाखा में चल रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की। मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी व महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत ने आह्वान किया कि विभाग द्वारा कर्मचारियों के हाल ही में किये गये स्थानांतरण शीघ्र निरस्त किए जाएं तथा कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करें।
कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द आर्य एबं महामंत्री मनोज सक्सेना ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें।
सभा को रमेश शर्मा, रामप्रसाद चन्दोला, सतीश paarcha, सम्पूर्ण सिंह, लाल सिंह रौतेला, के. के. बुधनी, उमा देवी, दीपा रावत, उषा देबी, विजय शाह, हेमंत भट्ट, धूम सिंह सोलंकी, धन सिंह चौहान, आर के जोशी, पुरण बेलवाल, भारत सिंह रावत, अमित कुमार, नथी सिंह बिष्ट, राजकुमार अग्रवाल, सन्नी कुमार ,राजेश शर्मा आदि कर्मचारियों ने संबोधित किया।