बिजलेंस टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

0
125

बिजलेंस टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

घनचक्कर ने पैमाईश के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बिजलेंस टीम ने किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए धनेश कुमार को गिरफ्तार किया है, कानूनगो ने पैमाईश के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

उधमसिंह जनपद के शहर किच्छा में एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा मनोहर सिंह दसौनी निरीक्षक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक कानूनगो धनेश कुमार शर्मा तहसील किच्छा को शिकायत कर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाप कराने की एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्यवाही के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रटाचार निवारण की अदालत में आज प्रस्तुत किया जाएगा।

शिकायत कर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क 9 हजार तहसील में जमा किया गया था, परंतु आरोपी धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम नहीं किया गया और रिश्वतखोर कानूनगो साहब टालते रहे। शिकायत कर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा बृहस्पतिवार को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की गई थी।

शिकायत पर जांच करते हुए आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया और रिश्वतखोर कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।