भाजपा गजा मंडल कार्यकारिणी का किया विस्तार 

0
93

भाजपा गजा मंडल कार्यकारिणी

देवेन्द्र रणाकोटी, दिनेश उनियाल, ओमप्रकाश रुडोला, धूम सिंह चौहान को बनाया मंडल उपाध्यक्ष  

भाजपा गजा मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

डी.पी. उनियाल @गजा

मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व व जनपद अध्यक्ष राजेश नौटियाल के निर्देशानुसार मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष देवेन्द्र रणाकोटी, दिनेश उनियाल, ओमप्रकाश रुडोला, धूम सिंह चौहान को बनाया गया है, जबकि महामंत्री राजेश रावत व ज्योति पंत तथा मंत्री जोत सिंह असवाल, श्रीमती प्रियंका चौहान, कांता रावत, रमेश नयाल, आरती देवी व कोषाध्यक्ष अरविंद सती को बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने भाजपा गजा के सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वह पार्टी नेतृत्व की रीति नीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेंगे।