भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चंबा
कांग्रेस के “हाथ जोड़ो अभियान” की हुई शुरुआत
कांग्रेस की विचारधारा आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प और की गई संयुक्त पहल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चंबा के ब्लाक और शहर अध्यक्ष क्रमश: साब सिंह सज्वाण और शक्ति प्रसाद जोशी का कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चंबा शहर के विभिन्न मार्गों में जुलूस निकालते हुए सत्कार सेलिब्रेशन हाल चंबा में बैठक का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट: सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’
पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) साब सिंह सज्वाण तथा सभासद चंबा मंडल अध्यक्ष (नगर) शक्ति प्रसाद जोशी का फूल मालाओं, ढोल- दमौ के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखा गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश राणा, नगर पालिका परिषद नई टिहरी की अध्यक्ष सीमा कृषाली, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, नगरपालिका चंबा की अध्यक्ष सुमन रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख भिंलगना विजय गुनसोला, पूर्व न. पा.परि.अध्यक्ष विक्रम पंवार आदि आज बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी का अभूतपूर्व योगदान रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तथा वर्ग को आगे बढ़ाने में कांग्रेस सदैव आगे रही है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह “हाथ जोड़ो अभियान” चलाएं और जमीनी स्तर पर कार्य करें।
नवनियुक्त पदाधिकारी साब सिंह सज्वाण ने कांग्रेस की विचारधारा को सर्वोत्तम बताया। कहा कि उन्होंने संपूर्ण जीवन कांग्रेस की सेवा में समर्पित किया है और आगे भी करते रहेंगे। एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो दायित्व ने सौंपा है, उसका भी बखूबी निर्वहन करेंगे।
चंंबा शहर मंडल अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। एक राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य के रूप में वह निष्ठावान सिफाई के रूप में कार्य कर रहे हैं। नई जिम्मेदारी दिए जाने के लिए उन्होंने पार्टी का शुक्रगुजार किया। कहा कि छात्र राजनीति से लेकर नगर पालिका परिषद के सभासद के रूप में हमेशा जन- सरोकारों से जुड़े रहे हैं, इसके साथ ही जो नया दायित्व ने मिला है, वह पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे और कांग्रेस के मिशन को आगे बढाएंगे।
पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष सूरज राणा ने कांग्रेस की आईडियोलॉजी के बारे में अपना विस्तृत व्याख्यान दिया।पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर एक नया जोश भरा।
पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि कांग्रेस एक सदाबहार पार्टी है। कांग्रेस के रीतिंया और नीतियां पूर्ण रूप से गांधीवाद पर आधारित हैं । हमें स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य तक कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ना है।
नगर पालिका परिषद चंबा अध्यक्ष सुमन रमोला ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है।आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष है इसलिए महिलाओं की भागीदारी राष्ट्रीय राजनीति में सर्वोपरि है।
बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि आज के युग में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्राप्त है और उन अधिकारों और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा पूर्वक पालन करना जरूरी है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक नई पहल के साथ, नई उमंग और आत्मविश्वास के साथ कांग्रेश की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों के अंदर पार्टी के प्रति पुराना विश्वास जगाना है। इसके लिए समर्पित भाव से दिन -रात कार्य करने की जरूरत है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को लेकर साथ चलने वाली पार्टी है और आज भी कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए हमें लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए, जनता के हित को सर्वोपरि मानते हुए, जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों श्री सज्वाण और श्री जोशी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके कुशल और अनुभवी नेतृत्व के द्वारा पार्टी सर्वोत्तम कार्य करेगी साथ ही लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहेगी।
पूर्व पार्टी अध्यक्ष दर्शनी रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गुनसोला ने कार्यकर्ताओं के द्वारा इस प्रकार की अनोखी पहल की सराहना की और इस कार्यक्रम को पुनर्जागरण बताया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं की प्रदान की।
इस मौके पर प्रशांत उनियाल, प्रदीप सकलानी, मंजू रावत, नवीन लेखवार आदि उपस्थित थे।