विज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावना
विज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं विषय पर भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल में भौतिक विज्ञान विभाग एवं करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के उपलक्ष्य में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट: विक्रम सिंह रावत
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो मनोज उप्रेती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के द्वारा भौतिक विज्ञान के दैनिक जीवन में अनुप्रयोगों पर प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत के द्वारा किया गया।
उन्होंने विज्ञान दिवस की उपयोगिता एवं सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित विज्ञान क्विज में प्रथम स्थान रिशव जोशी , द्वितीय स्थान सूरज कुमार एवं तृतीय स्थान कु. निकिता ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ अनूप सिंह, डॉ भारती , डॉ मनोज नौटियाल उपस्थित रहे।