साब सिंह सजवाण के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर किया खुशी का इजहार, फूल मालाओं से किया स्वागत

0
86

साब सिंह सजवाण को बनाया गया चंबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, खुशी का इजहार, फूल मालाओं से स्वागत

साब सिंह सजवाण को चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया है। कांग्रेसजनों ने चम्बा में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण का फूल मालाओं से स्वागत कर अभिनन्दन किया।

चम्बा बिकास खण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेन्द्र चन्द रमोला,पूर्व जिला अध्यक्ष शान्ति भट्ट, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, पूर्व प्रमुख भिलगना विजय गुनसोला, नई टिहरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, सेवादल की जिला अध्यक्ष आशी रावत, मुरतजा वेग, उतराखण्ड आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष ज्योति भट्ट, बलबीर कोहली, नवीन सेमवाल, मनीष, आदि वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।